फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में अटल की अस्थियां विसर्जित करने आएंगी नमिता

Tue, 11 Sep 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां उनके दूसरे घर मनाली में भी विसर्जित की जाएंगी। इसके लिए पूर्व पीएम की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य 12 सितंबर को कुल्लू पहुंचेंगी। जिला प्रशासन के साथ एसपीजी श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गई है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम 13 सितंबर को प्रस्तावित है। 

विज्ञापन


सोमवार को एसपीजी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट भुंतर, जिला और मनाली प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा समेत अन्य चीजों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शरीक होंगे।

उनके प्रवास को लेकर अस्थायी कार्यक्रम भी जारी हो गया है। इस कार्यक्रम की कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। ऐसे में परिवार से मनाली में अस्थियां कौन और कहां विसर्जित करेगा, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों के चलते इसे बेहद गुप्त रखा जा रहा है। एसपीजी के अधिकारी सोमवार सुबह से शाम तक बैठकें करते रहे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का मनाली से गहरा नाता रहा है। वे मनाली को अपना दूसरा घर मानते थे।

मनाली के प्रीणी में घर भी बनवाया था। प्रधानमंत्री रहते हुए वे अकसर मनाली आते थे और यहां समय गुजारते थे। 2006 के बाद अटल की बेटी नमिता हर वर्ष मनाली के प्रीणी स्थित घर पहुंचती थीं। उन्होंने यहां अटल की यादों को संजोकर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें