अब हम इस सरकार को आईना दिखाएंगे और धरातल पर लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूरा समर्थन होगा, तन-मन-धन से उनके साथ रहेंगे। गाड़ियां फ्री होंगी, हर तरह से सहयोग करेंगे।
राम रत्न ने कहा कि पांच साल होने को आए हैं, हम सरकार को उनकी गारंटी याद करवाने यहां आए थे। सरकार से बार-बार बात करने के बावजूद मांगें पूरी नहीं हुईं तो हमें आंदोलन पर उतरना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सहयोग किया। कांग्रेस सरकार ने ऑपरेटरों को बारिश में पुलिस को आगे कर तंग किया, तिरपाल हटाए गए, अभी ठाकुर को जबरन उठाकर ले गए। सरकार का रवैया टैक्सी ऑपरेटरों के खिलाफ रहा। जयराम ठाकुर ने हमारी आवाज को विधानसभा में उठाकर हमारा पूरा सहयोग किया। जयराम ठाकुर ने कोरोना काल का दो साल का टोकन टैक्स माफ करवाया था। अनशन समाप्त होने के बाद ऑपरेटर पूनम नेगी ने राम रत्न ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों को राखी बांधकर पर्व मनाया।