फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scam In Bank: हिमाचल के इस बैंक में करोड़ों का घोटाला, सहायक प्रबंधक निलंबित, कई लोगों के खातों से उड़ाए रुपये

Tue, 13 Aug 2024 09:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक बैंक की शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। फिलहाल 4 करोड़ रुपये का गबन सामने आया है, यह राशि और भी बढ़ सकती है। आलाधिकारियों द्वारा संबधित सहायक प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जांच करते हुए बैंक के आलाधिकारियों की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सिरमौर के नौहराधार में स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब यहां पुलिस की मौजूदगी में बैंक के आलाधिकारियों की टीम जांच करने पहुंची। जांच के दौरान टीम द्वारा बड़ा फर्जीवाड़ा यहां सामने आया है। फिलहाल 4 करोड़ रुपये का गबन सामने आया है, यह राशि और भी बढ़ सकती है। अभी जांच जारी है। फिलहाल आलाधिकारियों द्वारा संबधित सहायक प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है और उन्हें शिमला स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन




उधर, बैंक में गबन के मामले का पता चलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गबन का पता चलते ही भारी संख्या में लोग अपनी एफडी की रसीद लेकर बैंक पहुंचे। हालांकि बैंक अधिकारियों द्वारा इस दौरान उपभोक्ताओं को विश्वास दिलाया गया कि उनका पैसा सुरक्षित है, जिसके बाद लोग माने। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को राज्य सहकारी बैंक के जिला प्रबंधक दर्शन पांडे के नेतृत्व में टीम नौहराधार बैंक शाखा पहुंची। इस दौरान टीम द्वारा जांच की गई। बताया जा रहा है कि नौहराधार में तैनात सहायक प्रबंधक द्वारा लोगों के बैंक खातों से लगभग 4 करोड़ की राशि का गबन किया है। जांच अभी भी जारी है और गबन की राशि और अधिक बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के जिला प्रबंधक दर्शन पांडे ने बताया की 3 अगस्त को बैंक में गड़बड़ी की सूचना मिल गई थी और 8 अगस्त को मामला पूरी तरह से संज्ञान में आया। उसके बाद जांच शुरू की गई और मामला पुलिस में दर्ज करवा गया। जिला प्रबंधक ने बताया कि बैंक के ही एक अधिकारी ने बैंक खाते बना कर लगभग 4 करोड़ का गबन किया है। उन्होंने बताया छानबीन अभी जारी है और गबन की राशि और अधिक बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि मामले में सहायक प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है और उनका स्टेशन शिमला तय कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें