फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षम लोगों के लिए हिमाचल सरकार की बड़ी पहल

Thu, 11 Dec 2014 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार इसी महीने अक्षम लोगों को सहायक देकर बड़ी सहूलियत देने वाली है। 70 प्रतिशत से ज्यादा शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को सरकार एक सहायक उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन


सहायक का भी कल्याण विभाग बस पास बनाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध करवाए जाने वाले सहायक अक्षम व्यक्ति के साथ प्रदेश भर में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने विभाग से 70 प्रतिशत से ज्यादा अक्षम लोगों की रिपोर्ट मांगी है।

इसके लिए विभाग को 10 दिन का समय दिया है। बाद में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों से उनके सहायक का नाम पूछा जाएगा। विभाग व्यक्ति के दस्तावेज चेक कर उसका बस पास बनाएगा। 70 प्रतिशत से ज्यादा अक्षम लोगों की संख्या प्रदेश में लगभग 21 हजार के करीब है।
विज्ञापन


जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरियाल कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा अक्षम लोगों के साथ सहायक रखे जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने ब्योरा मांगा है। दिसंबर से अक्षम लोगों को सहायक उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें