फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर पकड़वाओ, 10 लाख ईनाम पाओ

Thu, 11 Dec 2014 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू के अधिष्ठाता देव रघुनाथ और अन्य मूर्तियां चोरी करने वालों का सुराग देने वालों को प्रदेश सरकार 10 लाख रुपये देगी। बुधवार को विधानसभा के शीत सत्र के पांचवें दिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि रघुनाथ मंदिर में चोरी मामले को लेकर सरकार गंभीर है। चोरी मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


कुल्लू के सुलतानपुर स्थित ऐतिहासिक मंदिर से चोर रघुनाथ के अलावा नरसिंह, गणपति व सालिगराम की मर्तियां उड़ा ले गए हैं।

इसके अलावा चारण पादुका, पंचमणी, चांदी का शंख-प्लेट, चांदी की पीढ़ी, चांदी के दो लोटे, दो कटोरे और धूप स्टैंड चोरों ने उड़ा लिया है।

354 वर्ष पुराने मंदिर में चोरी के तुरंत बाद एसपी कुल्लू और एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर को इस घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें