फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: थप्पड़ कांड के बाद हटाए गए बृजेश सूद फिर बने एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा

Fri, 02 Jul 2021 04:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री ने कहा है कि वीडियो साक्ष्य के आधार पर इस कांड में फंसे एसपी गौरव सिंह और उनके पीएसओ बलवंत सिंह पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित थप्पड़ कांड के बाद हटाए गए बृजेश सूद को सरकार ने फिर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा लगा दिया है। शुक्रवार को सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उधर, मुख्यमंत्री ने कहा है कि वीडियो साक्ष्य के आधार पर इस कांड में फंसे एसपी गौरव सिंह और उनके पीएसओ बलवंत सिंह पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कुल्लू दौरे के दौरान भुंतर एयरपोर्ट के बाद बृजेश सूद को एसपी गौरव सिंह ने थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री के पीएसओ रहे बलवंत सिंह ने एसपी को लातें मारी थीं। इसका वीडियो वायरल होने पर सरकार ने पहले तीनों को अलग-अलग जगह अटैच कर दिया। इसके अगले दिन प्रारंभिक जांच के आधार पर गौरव सिंह और बलवंत सिंह को निलंबित कर बृजेश सूद को पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया था।

मंगलवार को डीजीपी संजय कुंडू ने तकनीकी कमेटी और डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन की जांच रिपोर्ट के आधार पर घटना पर विस्तृत जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी थी। फिलहाल, उस जांच रिपोर्ट पर अभी मुख्यमंत्री कार्यालय ही अध्ययन कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि अध्ययन करने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय जांच को लेकर निर्णय करेगा और उसके बाद ही गृह विभाग या पुलिस मुख्यालय की जांच को लेकर भूमिका तय होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें