फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में कंपनी अफसर से पूछा, किसके कहने पर बुक किए हेलिकाप्टर

Wed, 09 Oct 2024 09:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में पुलिस ने गुरुग्राम स्थित एक हेलिकाप्टर कंपनी के अधिकारी को पूछताछ के लिए शिमला तलब किया।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में पुलिस ने गुरुग्राम स्थित एक हेलिकाप्टर कंपनी के अधिकारी को पूछताछ के लिए शिमला तलब किया। अधिकारी से विधायकों की हवाई सेवाओं का ब्योरा जुटाया गया है।   हवाई सेवाओं पर आए खर्च की जानकारी भी ली गई है। पुलिस ने अधिकारी से पूछा कि किसके कहने पर उन्होंने हेलिकाप्टर बुक किया और इस पर आने वाले लाखों के खर्च की पेमेंट किसने की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अधिकारी ने हवाई सेवाओं से संबंधित कुछ रिकॉर्ड पेश कर दिया है, जबकि अन्य रिकाॅर्ड उन्हें जल्द जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


रिकॉर्ड मिलने पर पुलिस विधायकों की हवाई सेवाओं पर आए खर्च की पूरी जानकारी जुटा सकेगी। साथ ही इस पर आए लाखों के खर्च की अदायगी किसने की है, इसका खुलासा भी जल्द हो जाएगा।  गौर हो कि हिमाचल में इस साल फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस के छह और तीन निर्दलीय विधायक चंडीगढ़ समेत उत्तराखंड के विभिन्न होटलों में रुके थे। इस दौरान उन्हें हवाई सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गई थीं। तीन हवाई कंपनियों ने विधायकों को सेवाएं प्रदान की थीं, लेकिन यह कंपनियां इसका रिकाॅर्ड देने को तैयार नहीं थी। रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस पता लगा सकेगी कि हवाई सेवा पर कितना खर्च हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें