विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल ने कश्मीर पर हो हल्ला मचाने वाले कश्मीर को चेतावनी के लहजे में जवाब दिया है कि अब भारत भी पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर रहेगा।
उनसे सवाल पूछा गया कि भारत ने कभी भी पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर शोर नहीं मचाया कि कश्मीर हमारा है। इसके जवाब में सिंघल ने साफ शब्दों में कहा कि इस संदर्भ में 1990 में संसद में प्रस्ताव पारित कर आवाज उठाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद भारत ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी।
उन्होंने कहा इससे पहले देश का कोई दबदबा नहीं था, इसलिए पाकिस्तान ऐसी हरकतें करता था। अब हम पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर रहेंगे।