फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नेशनल शूटिंग स्पर्धा में पहली बार निशाना साधेंगी पांवटा की आशना

Thu, 08 Jun 2023 07:18 PM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर पांवटा साहिब(सिरमौर)

सार

प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की निशानेबाज आशना गुप्ता राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसी वर्ष जनवरी में उत्तराखंड शूटिंग संघ में नेशनल क्वालीफाइंग स्पर्धा हुई थी। 
विज्ञापन
आशना गुप्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की निशानेबाज आशना गुप्ता राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसी वर्ष जनवरी में उत्तराखंड शूटिंग संघ में नेशनल क्वालीफाइंग स्पर्धा हुई थी। इसमें 518 अंक लेकर आशना गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता का क्वालीफाई किया। कोच शिवलाल डोगरा के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेलने मध्य प्रदेश के भोपाल रवाना हो गई हैं। पांवटा साहिब के व्यवसायी रजनीश गुप्ता और निधि गुप्ता की बेटी आशना गुप्ता (17) उत्तराखंड के इकोले ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल देहरादून में 12वीं कक्षा की छात्रा हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बेटी की बचपन से निशानेबाजी में रुचि थी। कोच शिव लाल डोगरा से शूटिंग की बीरीकियां सीखने लगी। आशना ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। इस वर्ष जनवरी में उत्तराखंड राज्य शूटिंग एसोसिएशन की ओर से करवाई गई पिस्टल वर्ग की 10 मीटर प्रतियोगिता में 518 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। आशना गुप्ता ने कहा कि यह उनकी पहली निशानेबाजी प्रतियोगिता है। अपनी टीम और कोच के साथ भोपाल पहुंच गई हैं। 

हर्षित, हर्ष नेशनल रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित
वहीं, दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट के दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पांवटा साहिब में हुई। इस दौरान विद्यालय के कक्षा दसवीं के हर्षित और हर्ष धीमान आगामी प्रतियोगिता के चयनित किए गए हैं। विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों विद्यार्थियों ने इसका श्रेय कोच निशा जिस्टा को दिया है। उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन के से ही उन्हें यह सफलता मिली है। प्रधानाचार्य रमा शर्मा ने विद्यार्थियों और कोच को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें