फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा स्कूल के आर्यन सूद को स्टूडेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के वार्षिक समारोह में मिला सम्मान
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा की प्रस्तुतियां दी

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के छात्र आर्यन सूद को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया।

समाज सेविका सोनिया सिंह मान ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर बच्चों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, करियाला, एकल गायन आदि प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए आठवीं कक्षा की छात्रा महक और साथियों ने लघु नाटक पेश कर वाहवाही लूटी। छात्रों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि सोनिया सिंह मान ने कहा कि ऐसे समारोहों से अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करना ही विद्यार्थियों का उद्देश्य होना चाहिए। समारोह में कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। विद्यालय के शिक्षक तीर्थानंद शास्त्री और शिक्षिका वारिज कौशल ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें चार सदनों में टैगोर सदन को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान बंसीलाल कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उपप्रधानाचार्य गोपी चंद शर्मा ने समारोह में आए व्यक्तियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें