हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के विकास खंड सलूणी के तहत ग्राम पंचायत डियूर के कुठेड़ निवासी अरविंद सिंह चौहान ने एचएएस की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका यचन जिला रोजगार अधिकारी के पद के लिए हुआ है।
बेटे की कामयाबी पर परिवार गदगद है। अरविंद के पिता वन विभाग में आरओ हैं। माता किरणलता खंड वन अधिकारी हैं। अरविंद ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। लोग उनके घर में बधाई देने पहुंच रहे हैं।
अरविंद ने जमा दो की बोर्ड परीक्षा में भी मेरिट में जगह बनाई थी और नौवां स्थान हासिल किया था। अरविंद की प्रारंभिक शिक्षा जम्मू के न्यू प्लॉट में हुई, जबकि बारहवीं तक की पढ़ाई डीएवी कॉलेज कांगड़ा से की।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में अरविंद ने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और दादा-दादी सहित नाना-नानी को दिया है।
अरविंद ने बताया कि इस परीक्षा को पास करने में उनके करीबी दोस्त अभय ने काफी मदद की। अभय सिंह चौहान शिमला में एनएच सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं।