फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली ने दिलाई हिमाचल में उद्योगों के लिए विशेष रियायतें, जीएसटी से दी संजीवनी

Sun, 25 Aug 2019 11:20 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का देवभूमि हिमाचल से विशेष लगाव रहा है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में बतौर वित्त मंत्री उन्होंने सूबे में उद्योगों के लिए विशेष रियायतें दिलाई थीं। वर्ष 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेयी ने 2003 से 2010 तक उद्योगों को विशेष पैकेज दिया था। यूपीए सरकार ने इसे कम करके 2007 तक कर दिया था। इसके बाद बतौर वित्त मंत्री जेटली ने सूबे में उद्योगों को 2017 तक दस सालों के लिए विशेष रियायतें दीं।

विज्ञापन


इससे नए व पुराने उद्योगों को लाभ हुआ। इसके अलावा जेटली ने पहले आम बजट में प्रदेश को आईआईएम और दूसरे बजट में एम्स का तोहफा दिया। सिरमौर के धौलाकुआं में आईआईएम शुरू हो गया है, जबकि बिलासपुर में एम्स की ओपीडी इसी साल से शुरू होने की उम्मीद है। जेटली अंतिम बार विधानसभा चुनाव से पूर्व अक्तूबर 2017 में शिमला में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने आए थे।

सेब फलोें की पैकिंग में सेवा कर खत्म करने की घोषणा
जेटली ने वित्त मंत्री रहते आम बजट में फलों को सीए स्टोर में रखने, फलों की वैक्सिंग, खुदरा पैकिंग और लेबलिंग में सेवा कर खत्म करने की घोषणा की थी। इसका भी हिमाचल के फल उत्पादकों को लाभ हुआ। दिल्ली को पानी पहुंचाने के लिए प्रस्तावित रेणुका प्रोजेक्ट को भी पहले बजट में 50 करोड़ रुपये जारी किए। लाहौल-स्पीति के लिए सौर ऊर्जा परियोजना की भी घोषणा की। 

विज्ञापन
Trending Videos

जीएसटी से सूबे के उद्योगों को संजीवनी दे गए जेटली

बतौर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी को लाकर हिमाचल के उद्योगों को संजीवनी दी थी। बीबीएन के उद्यमियों का मानना है कि प्रदेश में एक्साइज टैक्स, वैट व अन्य कई तरह के टैक्स स्लैब होने और समस्याओं को खत्म कर एक क्रांतिकारी कदम उठाया था।  

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ के अध्यक्ष संजय खुराना ने कहा कि भाजपा के दो दिग्गज नेताओं अरुण जेटली और सुषमा स्वराज का निधन अति अपूर्णीय क्षति है। जेटली ने जीएसटी लाकर उद्योगों को जीवनदान दिया है और आज उद्योग जगत उनके इस कार्य के लिए उनका सदैव ऋणी रहेगा।

एचडीएमए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि जेटली ने जीएसटी लाकर न केवल देश में बल्कि हिमाचल के उद्योगों को बचाया है। प्रदेश में कई प्रकार के टैक्स स्लैब होते थे।

एक्साइज टैक्ट, वैट व अन्य दरों को खत्म करके पूरे देश में एक समान टैक्स वस्तु एवं सेवा कर लाया। जो उद्योग समस्याओं से जूझ रहे थे उन्हें राहत मिली। उन्होंने कहा कि जेटली ने बिना किसी पैकेज के इंडस्ट्री को बचाया है। 
विज्ञापन

एचपीसीए मामलों की पैरवी करने हिमाचल आते थे जेटली 

सीआईआई के चेयरमैन हरीश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री के निधन से समूचा उद्योग जगत शोकाकुल है। उनके उद्योग जगत के लिए किए अविस्मरणीय कार्य को सदैव याद रखा जाएगा।

हिमाचल के उद्योग उनके ऋणी रहेंगे। लघु उद्योग भारती बद्दी इकाई के अध्यक्ष संजय बतरा ने कहा कि जेटली ने क्रांतिकारी कदम उठाया, जिसका लाभ उद्योग जगत को हुआ है।

उन्होंने कहा कि जो कार्य उन्होंने किया है शायद ही उसे कोई और कर पाता। आज देश व प्रदेश के उद्योगपति उनके आभारी हैं। पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को उद्योग जगत ने श्रद्धांजलि प्रदान की है। 

अरुण जेटली बतौर वरिष्ठ अधिवक्ता हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) से जुडे़ मामलोें की पैरवी करने हिमाचल आते थे। पार्टी के सर्विस मैटर के मामलों में भी सरकार की ओर से आते थे।

जब प्रेम कुमार धूमल सीएम थे, तब भी वह हिमाचल में कई मामलों की पैरवी करने आए थे। वह मिल्क फेडरेशन के मामलों की पैरवी करने के लिए भी हिमाचल आते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें