फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी के दो डिपो के लिए पहुंचीं 40 से अधिक ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बसें पार्क करने के लिए कम पड़ी जगह
विज्ञापन

तारादेवी, ढली वर्कशॉप और लोकल अड्डे में की गईं पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के शिमला सिटी ऑपरेशन लोकल और शिमला ग्रामीण डिपो के लिए अब तक 40 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें शिमला पहुंच चुकी हैं। इन बसों को पार्क करने के लिए अब जगह कम पड़ने लगी है।
विज्ञापन

फिलहाल बसों को ढली वर्कशॉप, लोकल बस अड्डे और तारादेवी वर्कशॉप में खड़ा किया है। इन बसों की प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन, पासिंग और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अगले सप्ताह इन बसों को रूटों पर उतारकर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाने की तैयारी है। शिमला ग्रामीण डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज ठाकुर ने बताया कि उन्हें मिलने वाली 25 बसों में से 24 शिमला पहुंच चुकी हैं। इनके कागजात और पंजीकरण का कार्य जारी है, ताकि इन्हें जल्द-से-जल्द रूटों पर चलाया जा सके। वहीं शिमला सिटी ऑपरेशन डिपो में भी 21 बसों के पहुंचने की सूचना है। इन बसों को भी जल्द रूटों पर उतारने की तैयारी की जा रही है। तारादेवी डिपो को मिली पांच बसें ठियोग में चलाने के लिए भेज दी हैं। शिमला सिटी और ग्रामीण डिपो के लिए अब केवल पांच से छह बसें आना बाकी हैं। इन सभी बसों के रूटों पर संचालित होने से आम यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें