फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार ससुराल पहुंचीं 'दबंग खान' की बहन अर्पिता

Mon, 25 May 2015 08:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता पहली बार पति आयूष शर्मा के साथ मंडी पहुंच गई हैं। अर्पिता-आयूष के साथ खान परिवार के सदस्य भी पहुंच गए हैं। सलमान खान सोमवार को आएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के ऐतिहासिक जिमखाना क्लब में रिसेप्शन पार्टी होगी। इसमें बॉलीवुड के साथ राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी।

रविवार को अर्पिता-आयुष के साथ खान फैमिली से सलमान खान की मां सलमा, भाई सोहेल खान, बहन अलविरा, जीजा अतुल अग्निहोत्री के अलावा अन्य लोग देर शाम मंडी पहुंचे। सलीम और मलायिका अरोड़ा खान मंडी नहीं पहुंचे हैं।

चंडीगढ़ से वाया ऊना से जाहू होते हुए बॉलीवुड के मेहमान मंडी पहुंचे। अर्पिता और ससुराल से आए मेहमानों को पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के दी पाम रिजेंट होटल में ठहराया गया। यहां ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के परिवार ने मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

सोमवार को पहुंचेंगे सलमान

अनिल शर्मा की तरफ से बेटे आयूष शर्मा की शादी के रिसेप्शन को करीब 20 हजार निमंत्रण कार्ड दिए गए हैं। रिसेप्शन में लगभग 25 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

बॉलीवुड मेहमानों को हिमाचली संस्कृति से रू-ब-रू करवाने के लिए पड्डल में कल्चर प्रोग्राम भी रखा गया है। लोक गायक कुलदीप शर्मा के अलावा बालीचौकी से लोकनृत्य दल पारंपरिक वेशभूषा में नाटी प्रस्तुत करेगा।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आने का कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है। प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री और नेता शादी की धाम में शामिल होंगे। गत वर्ष 17 नवंबर को हैदराबाद के फलकनुमा होटल में धूमधाम से आयूष और अर्पिता की शादी हुई थी।

करीब सात माह के बाद अर्पिता के ससुराल मंडी में शादी की रिसेप्शन पार्टी है। आयूष के बड़े भाई आश्रय शर्मा ने बताया कि सलमान खान सोमवार को मंडी पहुंचेंगे। आयूष-अर्पिता के साथ खान परिवार के सदस्य मंडी पहुंच गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें