फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी ने खुद को लगाई आग, बचाने गई सास भी झुलसी

Sun, 05 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी पर घर आए फौजी की पत्नी ने अचानक खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। बचाने गई महिला की सास भी आग में झुलस गई है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के बिलासपुर का है।
विज्ञापन


यहां भराड़ी थाना के तहत आने वाले पंतेहड़ा के नजदीकी गांव छायवीं में एक विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग लगा दी। हादसे में महिला बुरी तरह से झुलस गई है। महिला को आग से बचाते समय उसकी सास भी झुलस गई है।

विवाहिता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग से झुलसी महिला की सास गौरा देवी ने बताया कि उसका बेटा फौज में नौकरी करता है, जो कि एक मार्च को ही छुट्टियों पर घर आया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सास ने पुलिस को बताई पूरी घटना

सास ने बताया कि उनकी बहू घुमारवीं में किराए के मकान में रहती है। यहां पर उसके साथ बच्चे भी रहते है। जो वहीं पर स्कूल जाते है। सास ने बताया कि दो मार्च को उसकी बहू भी घर आ गई थी।

मगर तीन मार्च देर शाम अचानक ही उनकी बहू ने अपने आप को मिट्टी का तेल छिड़ककर अपने आप को आग लगा ली। उसे बचाते समय वह खुद भी झुलस गई है। सास का कहना है कि बहू ने किन कारणों से अपने आप को आग लगाई है, उन्हे इस बारे में कुछ मालूम नहीं है।

बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें