फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती दौड़ में फूली युवाओं की सांस, पहले दिन 1918 बाहर

Tue, 02 Oct 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना की वर्दी की चाह रखने वाले युवाओं की सांसें मैदान में दौड़ लगाते फूल जा रही हैं। पड्डल मैदान में सेना भर्ती रैली के पहले दिन 1918 युवा मैदान में हांफकर बाहर हो गए हैं। सोमवार को 2302 युवाओं ने भर्ती में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इसमें 384 ही शारीरिक परीक्षण के दौरान मैदान की बाधाओं को पार करने में सफल रहे। पहले दिन कुल्लू जिला और मंडी के बल्ह के युवाओं की भर्ती रैली हुई है। कुल 2981 युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया था। 2302 युवाओं ने भर्ती में भाग लिया।

रात करीब 12 बजे युवा पड्डल मैदान में जुट गए। भर्ती निदेशक मंडी कर्नल सोमनाथ  गुलिया ने बताया कि पहले से निर्धारित मापदंडों के आधार पर पुलिस भर्ती की प्रक्रिया पूरे तीन बजे शुरू कर दी गई थी, जो सुबह साढ़े आठ बजे तक चली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले दिन 384 युवाओं ने दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षण पास कर लिए हैं। यह युवा लिखित परीक्षा में प्रवेश कर गए हैं, जबकि 1918  अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं। मंगलवार को मंडी के 3750 युवाओं की भर्ती है। बालीचौकी, औट, चच्योट, करसोग, सुंदरनगर, निहरी और थुनाग के युवाओं की भर्ती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें