फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती: दौड़ में फूलीं सांसें, पहले दिन बाहर हुए तीन हजार

Sun, 24 Jan 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में शुरू हुई सेना भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन युवा 1600 मीटर दौड़ की बाधा में हांफ गए। युवाओं को पांच मिनट बीस सेकेंड में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी थी। अधिकांश युवा दौड़ में ही बाहर हो गए। शनिवार को हमीरपुर, टौणी देवी, सुजानपुर, गलोड़ और बिझड़ी ढटवाल के युवाओं की भर्ती हुई।
विज्ञापन


आरटी जेसीओ के लिए हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ से संबंध रखने वाले युवाओं की भर्ती हुई। साढ़े तीन हजार युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। महज 529 युवा ही मैदान पास कर पाए हैं। सुबह चार बजे से युवाओं का प्रवेश मैदान में शुरू हो गया।

कड़कड़ाती ठंड भी युवाओं के हौसले नहीं तोड़ पाई। कई युवा शुक्रवार शाम को ही हमीरपुर पहुंच गए थे। वहीं कुछ युवा रात को मैदान में पहुंचे। करीब सात बजे से युवाओं की दौड़ शुरू हुई। अधिकतर युवा दौड़ में ही बाहर हो गए। महज 529 युवा ही मैदान पास कर पाए हैं।
विज्ञापन


आर्मी ने युवाओं के लिए प्राथमिक चिकित्सा का सहीं इंतजाम किया था। आर्मी मेडिकल कॉप के चिकित्सकों ने युवाओं की मरहम पट्टी की। दो ज्यादा चोटिल युवाओं को हमीरपुर अस्पताल एंबुलेंस में भेज दिया गया। एक युवा को सुबह दौड़ते समय अचानक चक्कर आ गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें