फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी मेजर ने सीएम को लिखा पत्र, 'मेरे माता-पिता को निजी सचिव से बचा लो'

Tue, 13 Dec 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मेजर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अपने बूढ़े मां-बाप को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत चंबोह गांव के मेजर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में प्रदेश के एक मुख्य
विज्ञापन


संसदीय सचिव के निजी सचिव के परिवार पर अर्द्धसैनिक बल में अफसर के परिवार से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। 

पत्र में लिखा है कि निजी सचिव का परिवार उनके बूढ़े मां-बाप को घर से निकलने नहीं दे रहा है। 25 असम राइफल में तैनात मेजर बेसरी लाल का आरोप है कि निजी सचिव का भाई जमीन विवाद को लेकर उसके बूढ़े मां-बाप को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बल में तैनात बेसरी लाल ने पत्र में जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया

मेजर बेसरी लाल का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते उनके परिवार को बीते दस सालों से प्रताड़ित किया जा रहा है। यहां तक कि उनकी जमीन पर कब्जा कर निजी सचिव के भाई ने मकान भी बना लिया है। सड़क का निर्माण करने के बाद अब इसे चौड़ा करने के लिए भी उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। 

मेजर ने निजी सचिव के भाई पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र में कहा कि वह घर से करीब तीन हजार किलोमीटर दूर मणिपुर में तैनात हैं, जबकि उनका परिवार सुरक्षित नहीं है। ऐसे में मेजर ने सीएम से उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध ने कहा कि मामला ध्यान में नहीं है। रिकॉर्ड देखकर कोई बयान दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें