नितिन के दोस्त का बुधवार रात को नितिन के पिता को फोन आया था कि उसका दोस्त (नितिन) भी ग्लेशियर में दब गया है। नितिन राणा की 20 फरवरी दिन को 11 बजे अपने चाचा व चाचा की बेटी से फोन पर बात हुई थी।
उसके बाद उनकी किसी से बात नहीं हुई। इस घटना की जानकारी नितिन के माता पिता को उसके मौसी के बेटे ने भी दी। वह नितिन के साथ ही 7 जैक में वहीं पर ही तैनात है।
दिसंबर में छुट्टी काटकर गया है नितिन
नितिन अपने परिवार में सबसे बड़ा बेटा है। उससे छोटा एक और भाई निखिल है। वह सेना में कश्मीर में तैनात है। भाई के बारे में खबर मिलने पर छोटा भाई निखिल भी घर के लिए रवाना हो गया है। नितिन नवंबर-दिसंबर माह में ही घर से छुट्टी काटकर गया था। नितिन के पिता सुभाष चंद राणा खेतीबाड़ी करते हैं। माता लता देवी पंचायत में सिलाई अध्यापिका हैं।