रक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय सुरक्षा उप सलाहकार अरविंद गुप्ता ने सांसद शांता कुमार को दिल्ली में जानकारी दी है कि सालों से लंबित पठानकोट-लेह रेल मार्ग वाया मंडी को रक्षा मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
काम शुरू करने के लिए रक्षा मंत्रालय बजट देने की औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। वहीं, भानुपल्ली-बिलासपुर वाया मंडी लेह मार्ग को जोड़ने की भी मंजूरी दी गई है।
अब केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है। केंद्र सरकार के पास चार रेल परियोजनाओं को स्वीकृति देना प्रस्तावित है। इनमें पठानकोट-मंडी-मनाली-लेह परियोजना भी शामिल है।