फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना कैंप में आर्मी की बस पलटी, दो बच्चों की मौत, 4 जख्मी

Tue, 27 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा में सेना की बस पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार होल्टा कैंप(आर्मी एरिया) में एक आर्मी बस के पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि चालक समेत एक महिला व दो बच्चे घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल बच्चे को एक निजी अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार आर्मी एरिया में क्रिसमस पर एक कार्यक्रम था। उसके बाद बच्चे घर जाने के लिए गाड़ी में बैठे थे। लेकिन, गाड़ी पलट गई। आर्मी सेना के साथ पालमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसा कैसे हुआ, पुलिस छानबीन कर रही है। सूत्र बताते है कि चालक ने जैसे ही गाड़ी को स्टार्ट किया तो वह पीछे की ओर हट कर पलट गई। हादसे में कुमारी नेहा(13) पुत्री आरएनएस कुशवाहा व दीक्षा (7) पुत्री लायंस नायक केके दुबे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, चालक काहन सिंह शेखावत, आदर्श दूबे व मनीश घायल हो गए है। हादसे के पता चलते ही पालमपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि सेना की गाड़ी पलटने से दो बच्चों की मौत हुई है। चालक समेत एक महिला व दो बच्चे घायल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें