फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेना भर्ती में बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी ले सकेंगे भाग

Mon, 15 Feb 2021 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
पालमपुर कृषि विवि में सेना की भर्ती में दौड़ लगाते हुए युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि विवि पालमपुर में चल रही सेना भर्ती में हिस्सा लेने के लिए युवाओं को कोविड की निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं होगा। अब युवा किसी भी सरकारी चिकित्सक से कोरोना के लक्षण नहीं होने का 72 घंटे पहले का प्रमाण पत्र भी ला सकते हैं। सेना भर्ती के दौरान युवाओं को आ रही परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ किसी सरकारी चिकित्सक की ओर से 72 घंटे पहले जारी प्रमाण पत्र भी मान्य होगा। 

विज्ञापन


कोरोना टेस्ट करवाने में आ रही परेशानी को लेकर रविवार को अमर उजाला ने कोरोना टेस्ट बन रहा युवाओं की सेना भर्ती में बाधा शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। 
उधर, कई युवाओं ने एसडीएम पालमपुर धर्मेश रमोत्रा से भी यह मामला उठाया था। इस पर एसडीएम ने सेना के अधिकारियों से छूट देने संबंधी बात करने का आश्वासन दिया था। पालमपुर में इस समय जिला कांगड़ा और चंबा के युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एक मार्च से कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के युवाओं की भर्ती शुरू होगी। 
विज्ञापन


सरकारी चिकित्सक का दे सकते हैं प्रमाण पत्र: सरोही
भर्ती निदेशक कार्यालय पालमपुर कर्नल संदीप सरोही ने कहा कि युवा अब कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट के अलावा किसी सरकारी चिकित्सक का बिना कोई कोरोना लक्षण होने का प्रमाण पत्र भी दे सकते है। यह प्रमाण पत्र 72 घंटे का होना चाहिए। 

पालमपुर में हुए 336 कोरोना टेस्ट
सिविल अस्पताल में शनिवार को भर्ती होने वाले युवाओं समेत अन्य गंभीर रूप से बीमार मरीजों के 336 कोरोना टेस्ट हुए। कई लोगों को वापस जाना पड़ा। सूत्रों की मानें तो चिकित्सकों की चार शिफ्ट बदलनी पड़ीं। रोजाना पालमपुर में 70 से 80 कोरोना टेस्ट होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें