फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गाड़ी ओवरटेक को लेकर बहस, छाती में चाकू घोंप युवक की हत्या

Mon, 24 Jun 2024 06:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा)

सार

चंबा में छिंज मेला देख लौट रहे युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर बहसबाजी इतनी आगे बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे की छाती में चाकू घोंप दिया। 
विज्ञापन
युवक की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा में छिंज मेला देख लौट रहे युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर बहसबाजी इतनी आगे बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे की छाती में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी युवक ने अमृतसर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की पहचान 22 वर्षीय निखिल निवासी मैहला, नूरपुर (कांगड़ा) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें अंकु गांव कामण डाकघर गाहर, अतुल निवासी चुवाड़ी और विनय निवासी कामण शामिल हैं। इसके अलावा एक नाबालिग है। विशाल निवासी लाहड़ी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर निवासी निखिल चार दोस्तों के साथ चुवाड़ी छिंज देखने आया था। रविवार शाम को लौटते समय पेट्रोल पंप के पास गाड़ी को ओवरटेक कर रहे युवकों के साथ उनकी बहस हो गई। बहसबाजी इतनी आगे बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करवाकर उन्हें वहां से भेज दिया। चुवाड़ी-पठानकोट सड़क पर जतरून में दोनों पक्षों में फिर बहस हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते बात हाथापाई पर पहुंच गई। इतने में एक युवक ने चाकू निकाल कर निखिल की छाती में घोंप दिया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी मौके से भाग निकले। चाकू लगने से जख्मी निखिल को दोस्त नूरपुर अस्पताल ले गए। वहां से परिजन उसे अमृतसर ले गए, यहां अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
नूरपुर निवासी निखिल की हत्या के आरोप में चार युवकों को हिरासत में लिया गया। जबकि एक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। -अभिषेक यादव, एसपी चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें