उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के झंडूता की महिला बीते शनिवार को सरकारी स्कूल में मिड-डे मील का खाना पकाते वक्त कुकर फटने से घायल हो गई थीं। महिला के सिर पर गहरी चोट है जबकि आंखों में भी सूजन है।
कटवाल ने आरोप लगाया कि शनिवार देर रात से रविवार दोपहर तक महिला का केवल एक्सरे ही किया गया जबकि दांतों का चेकअप तक नहीं किया गया था। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि वह मरीज की पर्ची देखकर ही बता सकते हैं कि आखिर मरीज किस विभाग में दाखिल है।
विभागाध्यक्ष से की है शिकायत
आर्थो विभाग के डॉक्टरों के अभद्र व्यवहार की शिकायत उनके विभागाध्यक्ष से कर दी है। अब अस्पताल प्रबंधन से भी शिकायत करेंगे। - जेआर कटवाल, विधायक झंडूता
डॉक्टर की गलती पाए जाने पर होगी कार्रवाई
अभी मैं बाहर हूं। अस्पताल आकर ही मामले का पता कर पाऊंगा। डॉक्टर की गलती पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. जनक राज, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी