फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से बोले डॉक्टर मरीज की पर्ची लेकर आओ, हुई तीखी नोकझोंक

Mon, 08 Oct 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसी) में विधायक और डॉक्टर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोपहर करीब 12:00 बजे बिलासपुर के झंडूता के विधायक जेआर कटवाल आईजीएमसी पहुंचे। उन्होंने यहां दाखिल महिला मरीज के बारे में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से जानकारी लेनी चाही। इस पर डॉक्टर ने कड़े लहजे में पर्ची लाने को कहा।

विज्ञापन


कटवाल ने कहा कि वह विधायक हैं। इस पर भी डॉक्टर ने पर्ची लाने को कहा। हालांकि, बाद में डॉक्टर ने कहा कि महिला हमारी नहीं, सर्जरी की मरीज है। विधायक ने सर्जरी के डॉक्टर से जानकारी लेनी चाही तो वहां से भी उन्हें इसी स्वर में जवाब मिला।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के झंडूता की महिला बीते शनिवार को सरकारी स्कूल में मिड-डे मील का खाना पकाते वक्त कुकर फटने से घायल हो गई थीं। महिला के सिर पर गहरी चोट है जबकि आंखों में भी सूजन है।

कटवाल ने आरोप लगाया कि शनिवार देर रात से रविवार दोपहर तक महिला का केवल एक्सरे ही किया गया जबकि दांतों का चेकअप तक नहीं किया गया था।  वहीं, डॉक्टर ने बताया कि वह मरीज की पर्ची देखकर ही बता सकते हैं कि आखिर मरीज किस विभाग में दाखिल है।

विभागाध्यक्ष से की है शिकायत
आर्थो विभाग के डॉक्टरों के अभद्र व्यवहार की शिकायत उनके विभागाध्यक्ष से कर दी है। अब अस्पताल प्रबंधन से भी शिकायत करेंगे। - जेआर कटवाल, विधायक झंडूता

डॉक्टर की गलती पाए जाने पर होगी कार्रवाई
अभी मैं बाहर हूं। अस्पताल आकर ही मामले का पता कर पाऊंगा। डॉक्टर की गलती पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. जनक राज, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें