फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: उप मुख्यमंत्री की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट ने तलब किया जवाब

Thu, 04 May 2023 11:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल हाईकोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद उप मुख्यमंत्री समेत छह मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की नियुक्ति को भाजपा ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद उप मुख्यमंत्री समेत छह मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई 19 मई को निर्धारित की है।

विज्ञापन


इससे पहले भी कल्पना बनाम हिमाचल सरकार और पीपल फॉर रिसपांसिबल गवर्नेंस बनाम हिमाचल सरकार के मामले में छह मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। अदालत ने सभी मामलों की सुनवाई एक साथ निर्धारित की है। अब भाजपा नेता सतपाल सत्ती ने सीपीएस के अलावा हिमाचल के उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति को चुनौती दी है। याचिका में आरोप है कि उप मुख्यमंत्री की शपथ मंत्री के रूप में हुई थी, लेकिन उन्हें प्रदेश का उपमुख्मंत्री घोषित करना असांविधानिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें