फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीसीए पर प्रशासक की नियुक्ति का मामला खत्म

Mon, 25 Mar 2019 07:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट में एचपीसीए पर प्रशासक की नियुक्ति को लेकर लंबित मामला खत्म हो गया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि सोसाइटीज रजिस्ट्रार के 17 जनवरी, 2019 के आदेशों के मद्देनजर यह मामला निष्क्रिय हो गया है। 

विज्ञापन


इस मामले में एचपीसीए ने रजिस्ट्रार सोसाइटी की ओर से उन पर प्रशासक की नियुक्ति करने के सात सितंबर 2013 के आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सरकार ने 26 अक्तूबर 2013 को एचपीसीए की संपत्तियों को भी जब्त कर लिया था। मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर हाईकोर्ट ने संपत्तियों को जब्त करने के सरकार के आदेशों पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद सरकार ने खुद ही लीज रद्द करने वाले अपने फैसले को वापस ले लिया था। इसके बाद हाईकोर्ट में केवल एक मुद्दे को लेकर यह याचिका लंबित थी। 17 जनवरी, 2019 को रजिस्ट्रार सोसाइटीज ने एचपीसीए पर प्रशासक की नियुक्ति वाले आदेश को भी वापस ले लिया। इसके चलते हाईकोर्ट में यह मामला खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें