फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जॉब कार्ड से ही करें आवेदन 125 दिन तक मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
टुटू में हुए पंच सम्मेलन में बीडीओ ने की जानकारी
विज्ञापन

18 साल से अधिक आयु का युवा कर सकता है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जीरामजी) के तहत लोग अभी पुराने जॉब कार्ड के माध्यम से रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोगों को रोजगार को लेकर परेशानी न हो इसलिए फिलहाल यह व्यवस्था लागू रहेगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को इससे संबंधित रोजगार गारंटी कार्ड बनवाना होगा।
शहर के टुटू विकास खंड स्थित कार्यालय में शुक्रवार को पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता बीडीओ टुटू ब्रजेश भारद्वाज ने की। बीडीओ ने बताया कि नरेगा के तहत पहले जहां 100 दिन तक रोजगार मिलता था, वहीं अब वीबी-जीरामजी योजना के तहत 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ पात्र परिवारों को अतिरिक्त काम मिल सकेगा। पंच सम्मेलन में उन्होंने 34 पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों और जिला परिषद सदस्यों को मनरेगा के तहत अब वीबी-जीरामजी योजना के रूप में संचालित हो रही रोजगार योजना के नए प्रावधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन


बीडीओ ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए पात्र ग्रामीण अपने जॉब कार्ड के माध्यम से रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका व्यक्ति अकुशल श्रम वाले कार्यों के लिए आवेदन करने का पात्र होगा। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों को जॉब कार्ड के माध्यम से रोजगार मांगने की प्रक्रिया और योजना के प्रावधानों की जानकारी दें, ताकि कोई पात्र परिवार योजना से वंचित न रहे।इस अवसर पर जिला शिमला के साथ लगते बढ़ई वार्ड की जिला परिषद सदस्य प्रियंका तंवर और हलोग-धामी वार्ड की अनीता शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन



प्रदर्शन के आधार पर तय होगा बजट
पंच सम्मेलन के दौरान बताया गया कि योजना के प्रदर्शन आधारित बजट का प्रावधान केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार के लिए किया जाएगा। इसके बाद उपलब्ध राशि पंचायतों तक पहुंचाई जाएगी। ऐसे में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन और पंचायत स्तर पर बेहतर प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा। पंचायतों में रोजगार उपलब्ध करवाने, पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने और स्वीकृत कार्यों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें