संचार मंत्रालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय एक चिट्ठी धरती मां के नाम, प्रकृति की रक्षा, मेरा वादा रखा है।
प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में होगी। पहला वर्ग 18 वर्ष तक और दूसरा 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए है। दोनों वर्गों में दो श्रेणियां होंगी। अंतरदेशीय पत्र श्रेणी में अधिकतम 500 शब्दों और लिफाफा श्रेणी में अधिकतम 1,000 शब्दों में पत्र लिखना होगा। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सर्किल स्तर पर प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये रखा है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये दिया जाएगा। प्रतिभागियों को अपना पत्र चीफ पोस्टमास्टर जनरल, हिमाचल प्रदेश सर्किल शिमला-171009 के पते पर भेजना होगा। पत्र भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए शिमला जीपीओ की फिलेटली ब्रांच के मोबाइल नंबर 7018312726 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद