फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए वीसी की तलाश शुरू, मांगे आवेदन

Sat, 25 Jan 2020 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
CU HImachal
विज्ञापन

केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति की तलाश शुरू कर दी है। मानव संसाधन मंत्रालय ने केंद्रीय विवि के कुलपति पद के लिए 22 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। वर्तमान कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री का कार्यकाल इस साल अप्रैल तक है। ऐसे में अप्रैल के अंत तक सीयू को नए कुलपति मिल सकता है। डॉ. अग्निहोत्री 20 अप्रैल, 2015 से केंद्रीय विवि के कुलपति कार्यभार देख रहे हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रो. योगेंद्र वर्मा भी सीयू के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार दस महीने तक देख चुके हैं। प्रो. फुरकान कमर जनवरी 2010 से जून 2014 तक सीयू के पहले स्थायी कुलपति रहे हैं। डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री सीयू के सबसे लंबे कार्यकाल वाले कुलपति होंगे, जो पांच साल तक कुलदीप के पद पर तैनात रहेंगे। अब इसी साल सीयू को तीसरा स्थायी कुलपति मिलेगा। इसके लिए पात्र उम्मीदवार एमएचआरडी के उप सचिव (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के कार्यालय में डाक के माध्यम से आवेदन पत्र तय तिथि तक भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें