फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स की 40 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी प्रवेश
विज्ञापन

आवेदक का जमा दो पास होना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शिमला में एनआईइएलआईटी कंप्यूटर एप्लीकेशन बिजनेस एकाउंटिंग और बहुभाषी डीटीपी की 40 सीटों के लिए निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। यह संस्थान मानव संसाधन विकास और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी (डॉयक सेंटर चंडीगढ़) की ओर से मान्यता प्राप्त है।
हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 30 जून तक किसी भी कार्य दिवस पर कंप्यूटर सेंटर शिमला से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी है। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीपी, उर्दू भाषा, ओ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स के तीन डिप्लोमा एकसाथ करवाए जाएंगे। डिप्लोमा तथा मल्टीलिंग्वल डीटीपी के पाठ्यक्रम में नेटवर्किंग, टैली, अकाउंटिग वेब डिजाइन, प्रोजेक्ट वर्क, सी लैंग्वेज और आईटी टूल्स विषय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर केंद्र में वर्ष 1999 से अब तक लगभग 1900 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। आवेदक अधिक जानकारी के लिए नोडल ऑफिसर एवं केंद्र प्रभारी से 94184-70345, 94186-47699 और सेंटर कार्यालय में 0177-2623149 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें