फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिक्षा विभाग ने 10 छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन तिथि फिर बढ़ाई

Sun, 04 Feb 2024 11:31 AM IST
Krishan Singh बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब तीसरी बार छात्रवृत्तियों की तिथि बढ़ाई गई है ताकि विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेशभर के कॉलेजों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अब 10 फरवरी तक 10 विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। किसी कारणवश छात्रवृत्ति के लिए आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मिली है। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब तीसरी बार छात्रवृत्तियों की तिथि बढ़ाई गई है ताकि विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पूर्व में आवेदन की तिथि 30 नवंबर और 31 दिसंबर थी। अब 31 जनवरी से 10 फरवरी की गई है।

विज्ञापन


पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद विद्यार्थियों को तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। वहीं, कॉलेजों में छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहे दाखिल द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दस्तावेजों का पुन: रिन्यू करवाना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कॉलेज स्तर पर मेधावी गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायता मिल सके।

विद्यार्थियों को कॉलेज में केवल तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रवृत्तियों में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, आईआरडीपी, एससी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, गरीब वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. आंबेडकर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना और एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शामिल हैं।

सत्र 2023-24 के अंतर्गत विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तिथि अब 10 फरवरी तक बढ़ाई गई है। पात्र विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज कॉलेज कार्यालय में जमा करवाने होंगे। इसके बाद दस्तावेज जांच करके पोर्टल पर अपलोड होंगे। -डॉ. प्रमोद पटियाल, प्राचार्य, हमीरपुर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें