फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपरी शिमला से देश की मंडियों में पहुंची 1.67 लाख पेटी सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुफरी (शिमला)। ऊपरी शिमला में सेब सीजन धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। बीते 9 दिनों में ठियोग, रोहड़ू, रामपुर, कोटखाई, कुमारसैन, चौपाल आदि क्षेत्रों से सेब की 1 लाख 67 हजार 635 पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में पहुंच चुकी है। इसी माह 15 जुलाई से शुरू हुए फागू सेब नियंत्रण कक्ष से अब तक कुल 550 पिकअप, 238 बड़े ट्रक व 12 बड़े ट्रालों में 1 लाख 65 हजार 294 पेटी सेब रवाना की गई हैं। इसी प्रकार बलग के समीप स्थापित नैना सेब नियंत्रण कक्ष से अभी तक कुल 2341 पेटी सेब 3 छोटी पिकअप गाड़ियों व 4 बड़े ट्रकों की मदद से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई सहित विभिन्न मंडियों में भेजा गया है। गौर हो कि ऊपरी शिमला में सेब की अर्ली स्पर वैरायटी व नाशपाती के बाद अब रॉयल, रेड गोल्डन किस्म का सेब भी मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से सेब ढुलाई के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद अब तक कुल मिलाकर 326 वाहनों को परमिट जारी किए गए है, जिसमें फागू में 313 जबकि नैना नियंत्रण कक्ष से 13 परमिट जारी किए गए है।
विज्ञापन

एसडीएम ठियोग केके भारद्वाज ने कहा कि सेब सीजन को लेकर प्रशासन की ओर से सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। फागू व नैना नियंत्रण कक्षों से अब तक 1 लाख 67 हजार 635 पेटी सेब देश की मंडियों को गया है। 326 छोटे बड़े वाहनों को ढुलाई के परमिट जारी किए गए है। कोविड 19 के चलते वाहन चालकों की थर्मल स्क्रीनिंग की का रही है। आने वाले दिनों में सेब सीजन और रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें