फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple Season HP: 24 किलो के फेर में फंसे बागवान, 100 पेटी सेब पर 20 हजार रुपये की कटौती

Sun, 02 Jul 2023 12:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मंडियों में 24 किलो की पेटी में सेब बिकने पर बागवानों को 22 किलो का ही पैसा दिया जा रहा है। खाली पेटी और ट्रे के वजन के नाम पर 2 किलो की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
सेब सीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेब सीजन शुरू होते ही बागवान सरकार की ओर से लगाई गई पेटी में 24 किलो सेब की शर्त से उलझने शुरू हो गए हैं। मंडियों में 24 किलो की पेटी में सेब बिकने पर बागवानों को 22 किलो का ही पैसा दिया जा रहा है। खाली पेटी और ट्रे के वजन के नाम पर 2 किलो की कटौती की जा रही है। अर्ली वैरायटी का सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। औसतन 100 रुपये किलो तक दाम मिल रहे हैं। 24 किलो की पेटी बिकने पर 22 किलो का ही बागवानों को भुगतान होगा। एक पिकअप गाड़ी में करीब 100 पेटी सेब आता है। 100 पेटी सेब बेचने पर बागवानों को काट के नाम पर 20 हजार की चपत लग रही है। शिमला की भट्ठाकुफर और ठियोग की पराला मंडी में इसे लेकर आए दिन विवाद हो रहे हैं।

विज्ञापन


तुरंत बंद की जाए अवैध वसूली : मंच
संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान का कहना है कि सेब की हर पेटी में 2 किलो सेब की काट गैरकानूनी है। पहले भी सेब कार्टन में ही बिकता था। तब किसी तरह की काट नहीं होती थी, इस साल अवैध वसूली शुरू कर दी गई है। सब्जी में बारदाने की काट होती है तो बोरी या तो वापस दी जाती है या फिर पैसे लौटाए जाते हैं। 2 किलो की काट तुरंत बंद होनी चाहिए। सरकार को इसे लेकर कोई प्रावधान करना चाहिए।

कार्टन और ट्रे के वजन की हो रही काट : कैरो
आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रताप चौहान कैरो का कहना है कि कृषि विपणन बोर्ड की ओर से बुलाई गई बैठक में यह तय किया गया है कि 24 किलो वजनी पेटी में कार्टन और ट्रे के वजन की एवज में 2 किलो की कटौती होगी। 24 किलो से अधिक सेब पेटी में होने की स्थिति में भी 22 किलो ही बेचने के निर्देश हैं। मंडियों में सरकार के निर्देशों के तहत ही कारोबार किया जा रहा है, हालांकि अगर यूनिवर्सल कार्टन अनिवार्य तौर पर लागू किया जाता तो बागवानों और आढ़तियों सभी को सुविधा होती।
विज्ञापन


जल्द साफ की जाएगी स्थिति : नेगी
कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक हेमिस नेगी ने बताया कि अधिकारिक तौर पर कार्टन के नाम पर काट को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। 24 किलो की पेटी में कार्टन का वजन कैसे समायोजित करना है इसे लेकर जल्द ही स्थिति साफ कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें