फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कार्टन के दाम तय, एचपीएमसी इस दिन जारी करेगा सूची

Wed, 24 Jun 2020 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
एचपीएमसी
विज्ञापन

बागवानों के लिए एचपीएमसी ने सेब कार्टन के दाम तय कर दिए हैं। गुरुवार को कार्टन के रेट वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इस बार एचपीएमसी ने अधिक कंपनियों को कार्टन की आपूर्ति के लिए आमंत्रित किया है। पहले सरकार निविदाएं आमंत्रित कर और सिर्फ एक कंपनी का चयन करने के बाद कार्टन आपूर्ति का ठेका देती थी। अब 26 कंपनियां बागवानों की पसंद के कार्टन उपलब्ध करवाएंगी। कार्टन की गुणवत्ता के आधार पर दो से तीन रुपये दाम ज्यादा या कम रहेंगे। पिछले साल 20 किलो का कार्टन 45 रुपये का बिका था।

विज्ञापन


एचपीएमसी ने कार्टन की न्यूनतम गुणवत्ता तय की है। इस बार सरकार ने 26 कंपनियों को बागवानों की जरूरत का कार्टन उपलब्ध कराने के लिए आमंत्रित किया है। यह पहली बार है कि बागवानों को पसंद और रेट के अनुसार कार्टन खरीदने की स्वतंत्रता होगी। अभी एक ही कंपनी का कार्टन खरीदना विवशता थी। यही कारण है कि बागवान कई बार कार्टनों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते रहे थे और साथ ही रेट को लेकर भी विवाद होता था। 

पिछले साल के मुकाबले वर्तमान में तीन से पांच रुपये महंगे कार्टन बाजार में मिल रहे हैं। कार्टन उत्पादकों ने कई बागवानों से जरूरत के कार्टनों की एडवांस बुकिंग भी कर ली है। समय पर कार्टन के रेट तय न होने के कारण बागवानों को महंगी दरों पर कार्टन जुटाने पड़े। लॉकडाउन के कारण इस बार सरकार ने बागवानों को पुराने रेट पर चेरी के डब्बे उपलब्ध कराए गए थे। 
विज्ञापन


क्या कहती हैं एचपीएमसी की प्रबंध निदेशक
एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक देव श्वेता कहती ने कहा कि 26 कंपनियां बागवानों को कार्टन उपलब्ध कराएंगी। कंपनियों के कार्टन की गुणवत्ता के अनुसार रेट कम और ज्यादा हो सकते हैं। वीरवार को कार्टन के रेट वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। बागवान पसंद की कंपनी से कार्टन खरीद सकेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें