'बागवानों के पास पड़ा है टेलीस्कोपिक कार्टन'
परवाणू मार्किट कमेटी के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अभी परवाणू सेब मंडी में कारोबार धीमा चल रहा है। परवाणू सेब मंडी में लगभग 15 अगस्त के बाद कारोबार रफ्तार पकड़ता है। बागवानों के पास पिछले साल का टेलीस्कोपिक कार्टन बचा है। उसके नुकसान से बचने के लिए किसान अपना माल ज्यादातर टेलीस्कोपिक कार्टन में बाहर की मंडियों में ले जा रहे हैं।