फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिन में सेब खरीद का भुगतान नहीं किया तो तत्काल एफआईआर

Wed, 17 Jul 2019 11:49 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
ढली फल मण्डी में सेब बेचते हुए।
विज्ञापन

सेब खरीदने के 15 दिन के भीतर बागवानों को भुगतान न करने वाले आढ़तियों और लदानियों पर अब तत्काल एफआईआर दर्ज होगी। सेब सीजन में बागवानों को हर साल आढ़ती और लदानी चूना लगा जाते हैं। अब समय पर भुगतान न होने की स्थिति में इन पर केस दर्ज किया जाएगा। सरकार ने मंडी समिति के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बागवानों को अगर समय पर भुगतान नहीं होता है तो तत्काल एफआईआर दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन


किसी समय बागवानों, लदानियों और आढ़तियों के बीच विश्वास का कारोबार चलता था। पिछले कुछ समय से लदानी और आढ़ती बागवानों के विश्वास पर खरा नहीं उतर रहे हैं। हर साल बागवानों को लाखों का चूना ये लगा रहे हैं। इस पर सरकार इस सीजन सख्त हो गई है।

कईबार बागवान दो-दो साल के बकाया भुगतान के लिए आढ़तियों और लदानियों के पास चक्कर काटते रहते हैं। कई बागवानों को सेब खरीद की बकाया राशि तक नहीं दी गई और लदानी गायब हो गए हैं। अब अगर 15 दिन के भीतर बागवानों को खरीदे सेब का भुगतान नहीं किया गया तो मंडी समिति की ओर से एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि पिछले कई साल से जिस तरीके से बागवानों को आर्थिक चूना लगाया जा रहा है। उसे देखते हुए इस बार सख्ती की जा रही है। 15 दिन के भीतर भुगतान न होने की स्थिति में केस दर्ज किया जाएगा।

कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा कहते हैं कि मंडियों में बागवानों का आर्थिक शोषण करने वाले आढ़तियों और लदानियों की शिकायतें मंडी समिति के पास आती हैं तो इस संबंध में दोषियों के खिलाफ अधिकारियों को तत्काल पुलिस में एफआईआर दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें