फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple Season Himachal: इस सीजन में सेब का उत्पादन बढ़ेगा, गुणवत्ता और आकार घटेगा, सरकार को फिल्ड से मिली रिपोर्ट

Thu, 16 Jun 2022 10:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को मिली रिपोर्ट के अनुसार राज्य में चालू सीजन में चार करोड़ पेटी सेब के पैदावार का अनुमान है। सेब की पैदावार ज्यादा होने के कारण बागवानों को इस साल सीजन में सेब की गुणवत्ता और आकार कम रहेगा।
विज्ञापन
हिमाचली सेब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में चालू सीजन में सेब का उत्पादन बढ़ेगा और सेब की गुणवत्ता घटेगी।  राज्य सरकार के पास फील्ड से पहुंची रिपोर्ट में चार करोड़ पेटी सेब पैदा होने का अनुमान है। बागवानों को इस बार छोटे आकार का सेब ज्यादा मिलेगा।  हिमाचल में पिछले साल पौने तीन करोड़ पेटी सेब की पैदावार हुई थी।  गुणवत्ता वाले सेब का उत्पादन कम होने से बागवानों को आर्थिक लाभ भी कम मिलेगा। प्रदेश के सेब उत्पादक इलाकों में सेब क अच्छी सेटिंग हुई है और पड़ों में सेब अधिक मात्रा में लगे हैं। ऐसी स्थिति में फलो का आकार नहीं बढ़ पाएगा और ए ग्रेड का सेब काफी कम पैदा होगा। बताते हैं कि सेब अधिक लगने से पेड़ में अच्छे ग्रेड का सेब कम पैदा होगा। छोटे आकर का सेब ज्यादा होने से मंडियों में बागवानों को सेब के कम रेट मिलेंगे। इस बार बागवानों को बाजार में सेब के कम रेट होने से आर्थिक नुकसान होगा। 

विज्ञापन


हिमाचल में पिछले पांच साल में सेब का उत्पादन
वर्ष                             सेब पेटी करोड़ में
2021                           2.80 
2020                           2.30
2019                           3.24
2018                           1.65
2017                           2.08

राज्य के बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को मिली रिपोर्ट के अनुसार राज्य में चालू सीजन में चार करोड़ पेटी सेब के पैदावार का अनुमान है। सेब की पैदावार ज्यादा होने के कारण बागवानों को इस साल सीजन में सेब की गुणवत्ता और आकार कम रहेगा। ए ग्रेड का सेब कम पैदा होने से बागवानों को छोटे सेब का रेट बाजार में कम मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें