फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेब पर सौ फीसदी किया जाए आयात शुल्क

Wed, 03 Apr 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य अधिवेशन में सेब उत्पादक संघ ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कालीबाड़ी में सेब उत्पादक संघ ने अधिवेशन आयोजित कर सरकार से सेब पर आयात शुल्क सौ फीसदी कर इसे मुक्त व्यापार संधि से बाहर रखने की मांग उठाई। संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने कहा कि बीते कई वर्षों में फसल की लागत कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने सरकार से खाद फफूंदनाशक और कीटनाशक दवाईयों को सस्ते दामों पर देने की मांग की। इसके अलावा बागवानों को पिछले पांच वर्षों से पावर स्प्रेयर, एंटी हेलनेट, ग्रास कटर और पावर टीलर सहित अन्य उपकरणों पर सब्सीडी दी जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेब उत्पादक संघ के उपाध्यक्ष सुचेता शर्मा, सचिव पूर्ण ठाकुर, सुशील चौहान, नारायण चौहान, सह सचिव हेमराज, विजय राजटा, कोषाध्यक्ष प्रेम चौहान, एप्पल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयोजक राकेश सिंघा और हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें