फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भट्ठाकुफर फल मंडी में आवक बढ़ने से सेब के दाम 500 रुपये प्रति पेटी गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फल मंडी रॉयल 3000, रेड गोल्ड 2000 और नाशपाती 1300 रुपये तक बिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब के दामों में करीब 500 रुपये प्रति बॉक्स तक की गिरावट दर्ज की गई है। सेब की हल्की गुणवत्ता और आवक बढ़ने के कारण गिरावट आई है। दामों में आई गिरावट ने बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। आढ़तियों के अनुसार भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब और नाशपाती की विभिन्न किस्मों के दामों में गिरावट दर्ज की गई।
शनिवार को मंडी में रॉयल सेब का फुल बॉक्स 3000 रुपये, रेड गोल्ड 2200 रुपये, गोल्डन हाफ बॉक्स 700 रुपये, टी-रेक्स 6 लेयर बॉक्स 2400 रुपये, टी-रेक्स हाफ बॉक्स के दाम 1300 रुपये रहे। नाशपाती की बात करें तो तुम्बा पेयर हाफ बॉक्स को 1300 रुपये का अधिकतम भाव मिला। आढ़तियों के अनुसार मंडी में सेब की आवक बढ़ने से बाजार में आपूर्ति अधिक हो गई है। इसके साथ ही सेब की गुणवत्ता में कमी भी दामों में गिरावट का एक प्रमुख कारण है। आढ़तियों का कहना है कि हल्की गुणवत्ता वाले सेब की मात्रा बढ़ गई है। बीते दिनों रॉयल किस्म का सेब 3500 से 3600 रुपये प्रतिबॉक्स बिक रहा था। वहीं, अब 2600 से 2800 और बहुत अच्छी किस्म का सेब 3000 और 3100 रुपये प्रति बॉक्स बिक रहा है। सेब के दाम गिरने के बाद मध्य व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन भट्ठाकुफर फल मंडी के सचिव बिट्टू वर्मा ने कहा कि मंडी में सेब की आवक बढ़ गई है। मंडी में आवक बढ़ने के बाद दामों में गिरावट आई है। सेब में 500 से 600 रुपये तक कम हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें