फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गाला सेब और नाशापती के दामों में 500 रुपये तक गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में कश्मीर का सेब आने से गिरे दाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब व नाशपाती का सीजन रफ्तार से चल रहा है। मंडी में सीजन पीक पर है लेकिन नाशपाती और गाला किस्म के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। दोनों के दाम करीब 400 से 500 रुपये प्रति बॉक्स कम हुए हैं। आढ़तियों के अनुसार बारिश के कारण नाशपाती जल्दी पक रही है। समय पर बाजार में नहीं पहुंच रही है। इसके कारण दाम में गिरावट आई है। वहीं अब बाजार में कश्मीर गाला किस्म का सेब आना शुरू हो गया है। इसके कारण दामों में गिरावट आई है। कश्मीर के सेब की एंट्री से हिमाचल के बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

आढ़तियों के अनुसार सेब और नाशपाती का सीजन पीक पर चल रहा है। मंडी में रोजाना 10,000 से 12,000 बॉक्स आ रहे हैं। रविवार को मंडी में नाशपाती अधिकतम 2800 रुपये प्रति बॉक्स बिकी। मंडी में टी रैक्स गाला, डार्क बैरन गाला, किंग रोट, रेड गोल्ड, रॉयल समेत अन्य किस्म की वैरायटी आ रही है। आढ़तियों के अनुसार सेब के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। सेब की गुणवत्ता के अनुसार दाम मिल रहे हैं। बुधवार को रॉयल किस्म का सेब 4500, गाला किस्म का सेब 3000 रुपये, रेड गोल्ड 2300, तक प्रति बॉक्स बिका है। आढ़तियों के अनुसार यूनिवर्सल कार्टन के बाद एक बॉक्स में 20 से 20 किलो तक सेब आता है। मंडी से सप्लाई मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद, दिल्ली समेत बिहार, यूपी, गुजरात सहित अन्य राज्यों के बड़े-बड़े शहरों में जा रही है। बाहरी राज्यों में सेब की मांग बनी हुई है लेकिन अब बाजार में कश्मीर का सेब आना शुरू हो गया है। गाला किस्म का सेब आ रहा है। इसके कारण दामों में गिरावट आ गई है। आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने कहा कि सेब और नाशपाती का सीजन पीक पर है। बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें