आईजीएमसी में स्टीम्युलस 2014 कार्यक्रम की दूसरी शाम पंजाबी गायक मास्टर सलीम के नाम रही। उन्होंने ..सुन चरखे दी मीठी मीठी, मेरा पीर जाने मेरी पीड़, मस्त कलन्दर जैसे गानों पर हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम हॉल में मौजूद सभी छात्रों और शिक्षकों ने उनके हर गानों पर खूब मजा लिया। मास्टर सलीम के अलावा दूसरे कलाकारों और छात्रों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
इस दौरान अंताक्षरी, क्विज, संगीत प्रतियोगिता और फैशन शो का भी आयोजन किया गया। फैशन शो में छात्र छात्राओं ने अपने परिधानों और खूबसूरती के जलवे बिखेरे।
इनमें अपूर्वा को मिस स्टीम्युलस 2014 चुना गया। सूर्यकांत को मिस्टर स्टीम्युलस 2014 चुना गया। सेंट्रल स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय मिनहास ने बताया अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
इनमें अंताक्षरी में अंजू, क्विज प्रतियोगिता में वैभव और सतीश, संगीत प्रतियोगिता में दृष्टि राणा और राकेश कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया है।