फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के सही उपयोग और लाभ-हानि से करवाया अवगत

Wed, 16 Jan 2019 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

नालंदा बीएड कॉलेज झनियारी में मंगलवार को अमर उजाला का अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह, जिला स्वास्थ्य विभाग से कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद कौंडल और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. शिवालिका ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से कहा कि कोई भी काम मुश्किल नहीं होता, अगर उसे मेहनत और ईमानदारी से करें। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा विभाग के अलावा पुलिस में भी करिअर से जुड़े टिप्स दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न आपराधिक घटनाओं से निपटने की भी जानकारी दी। सोशल मीडिया के सही उपयोग और इसके लाभों व हानि के बारे में विस्तार से बताया। 

विज्ञापन

जरूरी संपर्क नंबरों को लिखकर अपने पास रखें

छात्राएं यदि कहीं अकेले बाहर जा रही हैं तो उस शहर के जरूरी संपर्क नंबरों को लिखकर अपने पास रखें। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी रखें। स्वास्थ्य विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद कौंडल ने उपस्थित प्रशिक्षु अध्यापकों और प्राध्यापकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. राधाकृष्णनन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. शिवालिका ने उपस्थित छात्राओं और अध्यापकों को तनाव मुक्त जीवन जीने के बारे में बताया। कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर मनोरमा ने डॉ. अरविंद से कृमि मुक्त दवाई एल्बेंडाजोल के सेवन के बारे में पूछा। असिस्टेंट प्रोफेसर मीनू चौधरी ने डॉ. शिवालिका से भूलने की बीमारी के कारण पूछे। 
विज्ञापन

छात्राओं ने ये कहा

लोगों को जागरूक करूंगी : अमिता
छात्रा अमिता ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी है। और भी महिलाओं को जागरूक करूंगी। छात्रा ने कहा कि वह नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी लोगों को जागरूक करेगी।

स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का पता चला : ईशा
छात्रा ईशा ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का पता चला है। कई योजनाएं ऐसी हैं जिनकी जानकारी के अभाव में लोगों को उचित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाता है। इन योजनाओं के बारे में वह अन्य महिलाओं व लोगों को भी बताएगी। 

सोशल मीडिया के सही उपयोग की मिली जानकारी : दीक्षा
छात्रा दीक्षा ने कहा कि सोशल मीडिया के सही उपयोग और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी मिली। एएसपी ने काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 
 
तनावमुक्त रहने बारे मिली जानकारी : साक्षी
छात्रा साक्षी ने कहा कि तनाव से बचने के बारे में डॉ. शिवालिका ने जानकारी दी। परीक्षा या अन्य स्थिति के समय कैसे तनाव मुक्त रहना है, इसके बारे में वह अन्य लोगों को भी जागरूक करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें