फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन बैंक तैयार करेंगे अनुराग ठाकुर

Mon, 24 May 2021 10:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपयोगिता को देखते हुए केंद्र सरकार देश भर में युद्ध स्तर पर ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
 केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर निजी प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, तीन ऑक्सीजन प्लांट और 200 ऑक्सीजन सिलिंडरों को मिलाकर एक ऑक्सीजन बैंक बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह बैंक 700 बिस्तरों को निर्बाध रूप से सप्लाई करने में सक्षम होगा। अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपयोगिता को देखते हुए केंद्र सरकार देश भर में युद्ध स्तर पर ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही है।

जहां देश में एक अप्रैल 2020 से पहले लगभग 1000 टन ऑक्सीजन की खपत होती थी, वहीं यह आंकड़ा बढ़कर अब 9000 टन तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कोरोना मरीजोें को ऑक्सीजन की कोई कमी न आने पाए, इसलिए वे ऑक्सीजन बैंक बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें