फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने किसानों के बारे में सोचा: अनुराग

Fri, 19 Feb 2021 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि किसानों के बारे में सिर्फ मोदी सरकार ने ही सोचा है। कांग्रेस ने तो केवल किसानों को गुमराह किया है। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि में 65000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यूपीए सरकार से करीब तीन गुना ज्यादा राशि मोदी सरकार ने किसानों के खातों में पहुंचाई। 

विज्ञापन

मोदी सरकार ने देश के किसानों को सुलभ ऋण प्रदान करने के लिए इस वर्ष के बजट में उनके लिए 16.5 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।

साथ ही माइक्रो इरीगेशन फंड को दोगुना किया। देश में 5 कृषि हब भी बनाए जाएंगे। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में अनुराग ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए सुधारों से देश के आर्थिक महाशक्ति बनने का द्वार खुलने की बात कही। कार्यकर्ताओं से इन कार्यों को जनता के बीच ले जाने की अपील की है। भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने व देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार ने वर्ष 1991 से भी ज्यादा सुधार किए हैं। मोदी सरकार ने बहुत क्रांतिकारी कदम उठाए, जिससे अर्थव्यवस्था को लाभ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें