हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह 15 वर्षों से हिमाचल क्रिकेट से जुड़े हैं। इन वर्षों में वीरभद्र सिंह ने क्रिकेट के लिए 15 रुपये तक की मदद नहीं की। कहा कि वीरभद्र सिंह ने क्रिकेट को निशाना बनाकर विकास रोकने का प्रयास किया है। एचपीसीए ने हर संघर्ष का सामना कर क्रिकेट में नई बुलंदियों को छुआ है।
धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से राज्य की पहचान विश्व के क्रिकेट मानचित्र पर होने लगी है। यहां आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच भी हुए हैं। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच नेल्सन मंडेला और महात्मा गांधी सीरीज का पहला टी-20 मैच 2 अक्तूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर सरकार को सुरक्षा की दृष्टि से अपना कर्त्तव्य निभाना चाहिए।