लोढा समिति के बैंक अकाउंट सीज करने के विवाद पर बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि न्यूजीलैंड-भारत टेस्ट सीरीज समेत वन डे मैचों का आयोजन होगा या नहीं यह राज्य संघ तय करें। उन्होंने कहा कि बिना धन के इतने बड़े आयोजन नहीं हो सकते।
बीसीसीआई न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार से पैसा लेती है। लिहाजा वह अदालत से आग्रह करते हैं कि इस कार्रवाई को रोका जाना चाहिए। क्रिकेट संघों को प्रैक्टीकल क्या दिक्कतें पेश आती हैं, इन बातों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्य क्रिकेट संघ इसको लेकर सर्वोच्च अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने बीसीसीआई के बैंक अकाउंट सीज करने को गलत करार दिया और कहा कि जब तक बैंक अकाउंट नहीं खुलते तब तक वह मैचों के आयोजन के बारे में कुछ नहीं कह सकते।