फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस की तुलना में मोदी सरकार के 11 वर्ष कहीं अधिक सफल

Fri, 20 Jun 2025 09:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत न केवल आर्थिक रूप से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। 
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। भारत न केवल आर्थिक रूप से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। श्री नयना देवी जी विधानसभा में संकल्प से सिद्धि अभियान में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध या इजरायल-ईरान संघर्ष जैसे अंतरराष्ट्रीय संकटों में भी भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की, जो किसी भी सशक्त नेतृत्व की पहचान है।

विज्ञापन



कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 60 वर्ष की सरकार की तुलना में मोदी सरकार के 11 साल अधिक विकास पूर्ण और निर्णायक रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए हर नागरिक को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। खारसी, निहारखन और बासला में अनुराग ने कहा कि एक देश, एक चुनाव’ को समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार चुनाव होने से न केवल सरकारी संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि कानून व्यवस्था, शिक्षा और प्रशासन पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे राष्ट्रवादी विचारधारा वाली भाजपा को मजबूत करें और देशविरोधी ताकतों को करारा जवाब दें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने केवल विकास ही नहीं किया, बल्कि हर संकट में दुनिया को दिखाया कि नेतृत्व क्या होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें