फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अनुराग बोले- केंद्र ने दिए 400 करोड़, अब लोगों तक राहत पहुंचाए प्रदेश की सरकार

Sat, 15 Jul 2023 10:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)

सार

अनुराग ठाकुर  ने कहा कि केंद्र सरकार दिल खोलकर मदद कर रही है। 13 बटालियन एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। वायुसेना के दो हेलिकाप्टर भेजे हैं। मोदी सरकार तो पूरा काम कर रही है लेकिन अब प्रदेश सरकार भी लोगों को राहत पहुंचाने का काम करे। 
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आपदा से निपटने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने अब तक हिमाचल को  लगभग 400 करोड़ रुपये की मदद दी है। केंद्र सरकार दिल खोलकर मदद कर रही है। 13 बटालियन एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। वायुसेना के दो हेलिकाप्टर भेजे हैं। मोदी सरकार तो पूरा काम कर रही है लेकिन अब प्रदेश सरकार भी लोगों को राहत पहुंचाने का काम करे।

विज्ञापन


  अनुराग ठाकुर ने शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र और मंडी के धर्मपुर में नुकसान का जायजा लिया। वह प्रभावित लोगों से भी मिले। पीड़ितों की बात सुनी और उनका दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नुकसान का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि आपदा के समय हिमाचल सरकार ने डीजल की दरों में बढ़ोतरी की है, जो गलत निर्णय है।

इस फैसले को सरकार को वापस लेना होगा। इस फैसले से हिमाचल में दुख का नया दौर शुरू हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने दो बार पेट्रोल पदार्थों के दाम कम किए, लेकिन आज जहां-जहां कांग्रेस सरकार सत्तासीन है, उस राज्य में दाम कम करने के बजाय लगातार बढ़ाए गए हैं। इसका ताजा उदाहरण हिमाचल है।
विज्ञापन


इस सरकार ने केवल लोगों को दुख देने का काम किया है। पहले संस्थानों को बंद किया, और फिर कोविड-19 स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनकी नौकरी से बाहर निकाल दिया।  जाहिर है कि हिमाचल में दुख का दौर शुरू हो गया है और सुख का दौर खत्म हो गया है। हिमाचल में हुई आपदा से हर कोई दुखी है।

पीएम मोदी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत करके हर यथासंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है और यथासंभव सहायता की भी जा रही है। हिमाचल प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। भारी बारिश व बाढ़ ने आम जनजीवन को भारी नुकसान पहुंचाया है। उनका प्रयास है कि इस आपदा का दंश झेल रहे सभी लोगों से मिलें, उनका दर्द साझा कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें