फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur:दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन की कायाकल्प के लिए केंद्र से 43 करोड़ मंजूर

Fri, 08 Mar 2024 09:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन के लिए (डीएलपीसी) 43 करोड़ से ज्यादा की राशि से विकास और उन्नयन कार्यों के लिए केंद्र से मंजूरी मिल गई है। इन विकास कार्यों में दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन में रोलिंग स्टॉक के बेहतर रखरखाव के लिए एक नए कांप्लेक्स और नई कवर्ड वाशिंग लाइन का निर्माण हाेना शामिल है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में भी बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रदेश में रेल सेवाओं का विस्तार हो और कनेक्टिविटी से जुड़ी कोई समस्या न हो, इसके लिए केंद्र सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। वित्तवर्ष 2023 - 24 के लिए प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1,838 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

इनमें सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेललाइन के लिए 1,000 करोड़ ,चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 450 करोड़, नंगल-तलवाड़ा रेललाइन के लिए 452 करोड़ रुपये वर्ष 2023-24 के बजट में मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नई रेलगाड़ियों की मंजूरी और चुरारू-तकराला-अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन और राय मैहतपुर-सहारनपुर-ऊना हिमाचल पैसेंजर एक्सप्रेस समेत प्रमुख गाड़ियों का स्टाॅपेज पूरे हिमाचल के लिए मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें